लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता ममता चौधरी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई. इस पूरे मामले पर ममता चौधरी ने अपनी सफाई पेश करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता चौधरी का कहना है कि उन्होंने किसी भी नेता के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की थी. भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्होंने केवल इतना कहा था कि उन्हें वहां खड़े रहने या देखने का कोई शौक नहीं है.