कांग्रेस के उत्तर प्रदेश वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने संसद के विशेष सत्र, परिसीमन, और चुनाव आयोग की स्वायत्तता जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल लोकतंत्र का अपमान कर रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मुख्य लड़ाई देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए है.