उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की एक अतिरिक्त सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच इस सीट को जीतने के लिए शह और मात का खेल जारी है. जहां समाजवादी पार्टी का दावा है कि उनके संपर्क में बीजेपी के करीब 10 विधायक हैं, वहीं बीजेपी ने इस पर कड़ा पलटवार किया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि उनके संपर्क में विपक्षी दल के 25 से अधिक विधायक हैं जो पाला बदलने को तैयार हैं.