नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों का वेतनवृद्धि को लेकर आंदोलन हिंसक हो उठा. जिसके बाद पुलिस इसे काबू करने में बौनी साबित हुई और नोएडा के कई क्षेत्रों में जमकर अराजकता के हालात देखने को मिले. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को दोषी बताया है.