scorecardresearch
 

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ!' गाजियाबाद में पदयात्रा करेंगे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के सम्मान के प्रति जागरूकता जरूरी है. इसी उद्देश्य से आयोजित पदयात्रा के जरिए लोगों तक लोकतंत्र की मजबूती का संदेश पहुंचाया जाएगा.

Advertisement
X
सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला (Photo/Twitter/@myogiadityanath)
सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला (Photo/Twitter/@myogiadityanath)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि विपक्षी दल भारत के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार नकार रही है मुख्यमंत्री गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित देश की सबसे बड़ी ताकत है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बावजूद कांग्रेस और इंडी गठबंधन लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पदयात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश देंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है. संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन के सहयोगियों को जनता लगातार आईना दिखा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement