scorecardresearch
 

कौन है जुल्फिकार जिसकी गोद में नजर आई लखनऊ की श्रद्धा दुबे? हिस्ट्रीशीटर बाबू सिंह के साथ भी दिखी

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध सामने आए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह गैंगस्टर्स के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली और ब्लैकमेलिंग का रैकेट चलाती थी. फरार चल रही श्रद्धा और उसके दो अन्य साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
श्रद्धा दुबे की तलाश में दबिश दे रही लखनऊ पुलिस (Photo- ITG)
श्रद्धा दुबे की तलाश में दबिश दे रही लखनऊ पुलिस (Photo- ITG)

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि श्रद्धा सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसका ताल्लुक अंडरवर्ल्ड, हिस्ट्रीशीटरों से भी था. सामनए आईं कुछ तस्वीरों से इसकी तस्दीक हुई है. 

पुलिस जांच के मुताबिक, श्रद्धा का काम करने का तरीका बेहद शातिर था. वह पहले बड़े अपराधियों और गैंगस्टरों से नजदीकी बढ़ाती, फिर उनके रसूख और नेटवर्क का इस्तेमाल आम लोगों को डराने-धमकाने में करती थी. इतना ही नहीं, वह खुलेआम मुख्तार अंसारी गैंग से सीधे संपर्क का दावा कर लोगों पर धौंस जमाती थी और बात न मानने पर गैंग के गुर्गों से फोन करवाकर धमकियां दिलवाती थी.

जांच की आंच अब मड़ियांव इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू तक पहुंच चुकी है, जिसे मुख्तार अंसारी गैंग का करीबी गुर्गा माना जाता रहा है. सोशल मीडिया पर श्रद्धा और बाबू सिंह की तस्वीरें वायरल हैं. सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा ने बाबू के आपराधिक नेटवर्क को अपनी ढाल बनाया हुआ था. हालांकि, किसी भी अपराधी से उसका यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं टिकता था और काम निकलते ही वह दूरी बना लेती थी.

Advertisement

बाबू सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक रहा है. दिसंबर 2020 में जेल में बंद बाबू की जमानत कराने के लिए उसके गुर्गों ने टेंट कारोबारी विवेक कुमार रावत को किडनैप कर लिया था. कारोबारी को ढाई घंटे तक बंधक बनाकर पीटा गया, कथित तौर पर थूक चटवाया गया और पिस्टल की बट से हमला कर 10 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी. श्रद्धा इसी खौफनाक नेटवर्क के दम पर अपना सिक्का चला रही थी.

बाबू सिंह के अलावा श्रद्धा की जुल्फिकार नाम के व्यक्ति के साथ भी तस्वीर सामने आई है. जुल्फिकार पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में श्रद्धा जुल्फिकार के साथ नजर आ रही है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

श्रद्धा पर वसूली का एक संगठित रैकेट चलाने का भी आरोप है. वह पहले लोगों से दोस्ती गांठती, फिर उन्हें अपने घर बुलाती थी. इसके बाद उन पर घर में चोरी का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराने की धमकी देती और मोटी रकम ऐंठती थी. आरोप यह भी हैं कि वह पीड़ितों की निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी. जब कोई उससे पीछा छुड़ाना चाहता, तो वह तस्वीरों के जरिए कानूनी और सामाजिक बदनामी का डर दिखाती थी.

Advertisement

शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद से फरार चल रही श्रद्धा दुबे की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस अब उसके संपर्क में रहे हिस्ट्रीशीटरों और मददगारों की लिस्ट खंगाल रही है. आशंका है कि श्रद्धा अपनी बहन के साथ नेपाल भाग गई है. 

फिलहाल, अब इस पूरे मामले पर लखनऊ पुलिस ने फरार चल रही श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. DCP मध्य विक्रांत वीर ने तीनों आरोपियों पर इनाम की घोषणा की. हजरतगंज थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छह टीमें गठित की हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement