scorecardresearch
 

मरीज को लेकर पहुंचे परिजन, जल्द देखने को कहा तो डॉक्टर और स्टाफ ने कर दी पिटाई, Video

उत्तर प्रदेश के बांदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में मरीज के परिजन और डॉक्टरों में मारपीट हो रही है. उधर पीड़ित परिवार ने डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया है.

Advertisement
X
पिटाई का वीडियो वायरल.
पिटाई का वीडियो वायरल.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. आरोप है कि सीरियस मरीज को लेकर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर को जल्द देखने को कहा. इसपर गुस्साए डॉक्टरों ने और स्टाफ ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद CMO ने जांच के आदेश दिए हैं. 

दरअसल, एक सीरियस मरीज को कुछ लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे. यहां भीड़ होने के चलते मरीज के परिजनों ने डॉक्टर को जल्दी से मरीज देखने के लिए कहा. आरोप है कि परिजनों ने डॉक्टर को अपशब्द कहे. इसके बाद डॉक्टर और उसके स्टाफ ने मिलकर तीमारदारों की जमकर धुनाई कर दी. मौके पर खड़े किसी सख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

ये भी पढ़ें- दबदबा था, दबदबा है और रहेगा... गाने पर Reel बनाते नाबालिगों की लड़ाई, एक को बेल्ट से पीटा

'डॉक्टर और उसके साथ मौजूद स्टाफ ने थप्पड़ मारे'

मामला जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर का है. पीड़ित परिजन सीमा ने बताया कि शनिवार को हम लोग अपने सीरियस मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे. मौजूद डॉक्टर से हमने अपने मरीज को तत्काल देखने के लिए कहा. काफी देर तक न अटेंड करने पर परिजनों ने दोबारा कहा. इस पर डॉक्टर और उसके साथ मौजूद स्टाफ ने थप्पड़ मारे. फिर कमरे में ले जाकर हम तीन लोगों को मारा. वहीं, पीड़ित परिवार ने डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है. 

Advertisement

देखें वीडियो...

मामले में CMO ने कही ये बात

बांदा के सीएमओ (CMO) अनिल कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है. मामले की जांच कराई जा रही है. पीड़ित का पक्ष जान लिया गया है. डॉक्टर का पक्ष भी जाना जा रहा है. इस मामले में जांच के बाद दोषियों और विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement