scorecardresearch
 

वाराणसी: ट्रेन में चढ़ने को लेकर भिड़े यात्री, स्टेशन पर जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO

दीपावली पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के बीच वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. खचाखच भरी ट्रेन में चढ़ने के दौरान कुछ युवकों और एक यात्री के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मुक्केबाजी में बदल गई.

Advertisement
X
लड़ाई का वीडियो हो रहा है वायरल. (Photo: Screengrabs)
लड़ाई का वीडियो हो रहा है वायरल. (Photo: Screengrabs)

दीपावली पर अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हालात ऐसे हैं कि ट्रेन में चढ़ने और सीट पाने की कोशिश में यात्रियों के बीच विवाद भी होने लगे हैं. ऐसा ही एक नजारा वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर कुछ युवकों और एक यात्री के बीच जमकर मारपीट हो गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने को लेकर कुछ युवकों और एक यात्री के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर दोनों तरफ से जमकर मुक्के चलने लगे.

ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के बीच हुई इस मारपीट को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ जुट गई. कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश की. आखिरकार मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
दरअसल, दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में सामान्य दिनों के मुकाबले काफी भीड़ देखने को मिल रही है. कई ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ने तक के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. इसी आपाधापी में धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन रही है.

Advertisement

वाराणसी कैंट स्टेशन पर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यह घटना रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की परेशानी को भी उजागर करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement