scorecardresearch
 

नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे, हजरतगंज कोतवाली में दर्ज होंगे शिवा कांड के आरोपियों के बयान, फिर कोर्ट में पेशी

शिवा शर्मा कांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर से लखनऊ लाया गया है. हजरतगंज कोतवाली में बयान दर्ज करने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

शिवा शर्मा कांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाया गया.उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर भी हैं. लखनऊ में सबसे पहले उन्हें हजरतगंज कोतवाली लाया जाएगा. यहां पुलिस के सामने बयान दर्ज करने की कार्रवाई होगी पूरी. इसके बाद तीनों तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेजा जाएगा. 

आपको बता दें कि नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रीमांड पर लखनऊ लाया गया है. आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

मालूम हो कि बीते दिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर जिला और सत्र अदालत से 24 अक्टूबर तक के लिए 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया था. कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद यूपी पुलिस तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना हुई थी. बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे नागपुर जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट एस.डी. कामत की अदालत में तीनों आरोपियों को पेश किया गया था.

जानें मामला 

9  अक्टूबर 2026 को लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में फ्लैट से नीचे गिरने से मौत हो गई थी. मृतक के परिवार ने उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर ब्लैकमेल करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया.

Advertisement

परिवार के अनुसार, श्रद्धा सोशल मीडिया के जरिए शिवा से जुड़ी थी और उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी. घटना के बाद आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर नेपाल भागने की फिराक में थे. भारत-नेपाल सीमा के पास उनकी लावारिस कार और सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे. क्राइम ब्रांच और हजरतगंज पुलिस ने नागपुर से मुख्य आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर को गिरफ्तार कर 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया है. पुलिस इस सनसनीखेज मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement