scorecardresearch
 

विधवा का शादी से इनकार और सिर पर वार! रिटायर्ड IAS के सनकी बेटे ने IIT की महिला कर्मचारी को पत्थरों से किया लहूलुहान

एक रिटायर्ड महिला आईएएस अधिकारी के सनकी बेटे ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर आईआईटी कानपुर की एक विधवा महिला कर्मचारी पर कार के भीतर और सड़क पर पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
X
भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा (Photo- ITG)
भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा (Photo- ITG)

कानपुर के बिठूर इलाके में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रा निगम के बेटे देवाशीष ने शादी से इनकार करने पर अपनी दोस्त और आईआईटी कानपुर की विधवा कर्मचारी को पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपी युवक अपनी पत्नी से अलग होने के बाद महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने अपनी 16 साल की बेटी का हवाला देकर मना कर दिया. इससे भड़के आरोपी ने पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसा दिए. चिल्लाने की आवाज सुनकर आए स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और बुरी तरह घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.

दोस्ती के बाद शादी का दबाव और विवाद

स्वरूप नगर निवासी देवाशीष निगम की सोशल मीडिया के जरिए आईआईटी कर्मचारी महिला से दोस्ती हुई थी. देवाशीष का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह अलग रहता था, जबकि महिला के पति की मौत हो चुकी थी. शनिवार शाम देवाशीष महिला को कार से बिठूर घुमाने  ले गया. रास्ते में उसने शादी करने की बात कही, लेकिन महिला ने मना कर दिया.

कार का शीशा तोड़कर किया जानलेवा हमला

शादी से इनकार सुनते ही देवाशीष भड़क गया और कार में ही मारपीट शुरू कर दी. महिला ने जब कार से उतरने की कोशिश की, तो आरोपी ने नीचे उतरकर सड़क पर पड़े पत्थर से पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर महिला के सिर पर दो-तीन वार कर दिए. खून बहने के कारण महिला सड़क पर ही गिर गई, जिसकी हालत फिलहाल बेहद गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

भीड़ ने आरोपी को दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. गुस्से में आए लोगों ने आरोपी देवाशीष को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. बिठूर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement