scorecardresearch
 

तवे जैसी गर्म सड़कें और आंच फेंकतीं हवाएं... 46 डिग्री की तपिश में संगम बना ठिकाना, घंटों पानी में बैठ रहे श्रद्धालु

प्रयागराज भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. तपती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं, जहां लोग घंटों तक पानी में बैठकर शरीर को ठंडा रखने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं भीषण गर्मी के चलते गंगा और यमुना का जलस्तर भी कम हो गया है, जिससे संगम क्षेत्र में जगह-जगह बालू के टीले दिखाई देने लगे हैं.

Advertisement
X
घरों से निकलने से भी बच रहे लोग. (Photo: ITG)
घरों से निकलने से भी बच रहे लोग. (Photo: ITG)

यूपी का प्रयागराज इन दिनों तप रहा है. सड़कें तवे जैसी गर्म हैं... हवा ऐसे चल रही है जैसे किसी ने हीटर ऑन कर दिया हो... और सूरज मानो सीधे सिर पर उतर आया हो. हालत ये है कि तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है. और इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अब AC नहीं... संगम का सहारा ले रहे हैं. त्रिवेणी संगम इन दिनों नेचुरल कूलिंग सेंटर बन गया है. कोई डुबकी लगा रहा है.... कोई घंटों तक पानी में बैठा हुआ है... तो कोई सिर तक पानी में डुबोकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहा है.

संगम पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि पानी से बाहर निकलते ही शरीर दोबारा तपने लगता है. इसलिए लोग मिनटों नहीं... घंटों तक पानी में बैठे रहते हैं. किसी के हाथ में गमछा है... कोई सिर पर पानी डाल रहा है... कोई बच्चों को लेकर पानी में बैठा है. संगम तट पर हर तरफ एक ही लड़ाई दिख रही है- गर्मी से बचने की लड़ाई.

prayagraj heatwave people sit in sangam water as temperature crosses 46

लेकिन संगम की तस्वीर भी बदल गई है... जनवरी-फरवरी में जहां माघ मेले के दौरान हर तरफ पानी ही पानी दिखाई देता था... अब वहां रेत के बड़े-बड़े टीले नजर आने लगे हैं. भीषण गर्मी ने गंगा और यमुना दोनों का जलस्तर कम कर दिया है. हालत ये है कि कई जगह श्रद्धालुओं को घुटने भर पानी में ही डुबकी लगानी पड़ रही है. लोग ठीक से स्नान भी नहीं कर पा रहे. संगम के बीचों-बीच अब बालू के टापू जैसे दृश्य दिखाई देने लगे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली छोड़िए! गर्मी से बचने के लिए घूम आएं साउथ इंडिया की ये 7 खूबसूरत जगहें, हर तरफ दिखेगा जन्नत जैसा नजारा

स्थानीय लोग और श्रद्धालु कह रहे हैं कि इस बार की गर्मी ने हालत खराब कर दी है. दिन चढ़ते ही सड़कें खाली होने लगती हैं. लोग घरों में कैद हो रहे हैं. लेकिन जो संगम पहुंच रहे हैं, वो पानी छोड़ने का नाम नहीं ले रहे.

prayagraj heatwave people sit in sangam water as temperature crosses 46

एक श्रद्धालु ने कहा कि पानी में बैठे रहो तो थोड़ी राहत मिलती है... बाहर आते ही लगता है जैसे आग लग गई हो. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है. अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को और परेशान कर सकती हैं. यानी प्रयागराज में अभी सूरज का 'टॉर्चर' जारी रहेगा. शायद यही वजह है कि इन दिनों संगम में लोग गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे हैं. आस्था की डुबकी तो लग ही रही है... लेकिन इस वक्त संगम लोगों के लिए 'हीट थेरेपी' से बचने की सबसे बड़ी जगह बन चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement