scorecardresearch
 

'बिजनेस में नुकसान कई बार परेशान कर देता है', भाई प्रतीक के निधन पर बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक थे और बिजनेस में व्यस्त रहते थे.

Advertisement
X
 भाई निधन पर भावुक हुए सपा चीफ अखिलेश यादव. (Photo/ITG)
भाई निधन पर भावुक हुए सपा चीफ अखिलेश यादव. (Photo/ITG)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया. क्योंकि वे फिटनेस को लेकर जागरूक थे और खुद भी बहुत फिट थे. बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अखिलेश यादव बोले, बहुत अच्छा लड़का था प्रतीक
प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. वहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी. अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक था और बिजनेस में व्यस्त रहता था. उन्होंने कहा, “कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो जाता है.”

अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी प्रतीक से करीब दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा कि उस मुलाकात की तारीख तो याद नहीं है, लेकिन उन्होंने प्रतीक को बिजनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी. सपा प्रमुख ने कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का था. हमारा पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में साथ खड़ा है.

Advertisement

परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुसार कानूनी रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा. आपको बता दें कि प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे और खुद का फिटनेस से जुड़ा बिजनेस करते थे. उनकी पत्नी अपर्णा भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं. निधन की खबर के बाद कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

डिप्रेशन में भी थे प्रतीक यादव
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं दावा किया जा रहा है कि वह डिप्रेशन की समस्या से भी गुजर रहे थे और उनकी नसों से जुड़ी बीमारी का इलाज गुरुग्राम में चल रहा था. हालांकि अभी तक परिवार या डॉक्टरों की ओर से उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement