दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक मर्सिडीज कार सवार ने स्कूटी सवार को कुचल डाला. हादसा आउटर रिंग रोड पर फुट ओवरब्रिज के पास हुआ. स्कूटी चालक की मौत के बाद पुलिस ने मर्सिडीज सवार को गिरफ्तार कर लिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटर सवार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.