scorecardresearch
 

जाम में फंसे तो बीजेपी विधायक को आ गया गुस्सा, गाड़ी से उतरकर डिवाइडर पर जा बैठे, फिर...

लखीमपुर खीरी के बस स्टैंड में अवैध अतिक्रण को देख विधायक योगेश वर्मा इतना नाराज हो गए कि वह देर रात 11 बजे सड़क पर बने डिवाइडर पर बैठ गए. उन्होंने अधिकारियों को फोन करके कब्जा हटाने को कहा. मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संदीप सिंह और नगर पालिका के कर्मचारियों ने तुरंत एक्शन लिया और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

Advertisement
X
डिवाइडर पर बैठ गए विधायक योगेश वर्मा.
डिवाइडर पर बैठ गए विधायक योगेश वर्मा.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अवैध अतिक्रण के खिलाफ बीजेपी विधायक योगेश वर्मा का पारा इतना चढ़ा कि वे देर रात 11 बजे सड़क पर बने डिवाइडर पर बैठ गए. फिर अधिकारियों को फोन करके बोले कि कब्जा अभी हटाओ. मामला लखीमपुर खीरी बस स्टैंड का है. बताया जा रहा है कि लखीमपुर सदर सीट से विधायक योगेश वर्मा एक शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी बीच रास्ते में आधे घंटे तक जाम में फंस गए.

नाराज विधायक अपनी एसयूवी गाड़ी से उतरकर पहले रोडवेज बस स्टैंड पर बनी पुलिस चौकी पर गए. वहां मौजूद सिपाहियों से विधायक ने कहा कि जाम खुलवाओ और अतिक्रमण हटवाओ. तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उनसे कहा कि आप आगे बढ़िए. सिपाहियों की ये बात सुनकर विधायक को और ज्यादा गुस्सा आ गया.

फिर वह बस स्टैंड के सामने सड़क पर बने डिवाइडर पर बैठ गए और वहीं से अधिकारियों को फोन कर दिया. मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संदीप सिंह और नगर पालिका के कर्मचारियों ने तुरंत एक्शन लिया और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि जब मैं एक समारोह से अपनी गाड़ी से निकला तो यहां पर भयंकर जाम लगा हुआ था. मैं विधायक होने के नाते नहीं, बल्कि एक आम नागरिक होने के नाते कह रहा हूं कि इससे लोगों को परेशानी होती है. मैंने शहर में अन्य जगह भी कब्जे हटाने के निर्देश दे रखे हैं.

Advertisement

बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है कि सदर विधायक अवैध अतिक्रमण को रात में ही हटवाया हो. इससे पहले शहर के संकटा देवी मंदिर के पास से भी उन्होंने कब्जा हटवाया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement