scorecardresearch
 

पहले हत्या, फिर सबूत मिटाने की कोशिश... दलित युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव

मुजफ्फरनगर के मलीरा गांव के जंगल में 30 वर्षीय दलित युवक संदीप का शव मिलने से सनसनी फैल गई. उसके सिर पर वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुकदमा दर्ज कर एएसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं. पत्नी से भी पूछताछ जारी है.

Advertisement
X
गांव में दहशत.(Photo: Screengrab)
गांव में दहशत.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव के जंगल में एक दलित युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रथम दृष्टया शव की हालत देखकर पुलिस को हत्या की आशंका है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया प्रतीत होता है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को जंगल में लाकर फेंक दिया गया, ताकि घटना को छिपाया जा सके और सबूत मिटाया जा सके.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में पार्सल फ्रॉड, डिलीवरी बॉय को लालच देकर उड़ाते थे सोने के सिक्के, 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर

मृतक की पहचान संदीप के रूप में, गांव में पसरा मातम

पुलिस ने शव की पहचान मलीरा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय संदीप पुत्र भंवर सिंह के रूप में की है. शव मिलने की खबर से गांव में शोक और डर का माहौल बन गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई गई. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के खुलासे के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है.

मुजफ्फरनगर

ग्रामीणों ने दी सूचना, सिर पर चोट के निशान मिले

ग्रामीण मोहित कुमार ने बताया कि सबसे पहले भट्ठे पर काम करने जा रही महिलाओं ने शव देखा और डरकर वापस लौट आईं. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि संदीप गांव का रहने वाला था और एक फैक्ट्री में काम करता था. वह शनिवार शाम को रुड़की चुंगी स्थित फैक्ट्री गया था.

ग्रामीणों के अनुसार, संदीप का किसी से झगड़ा या विवाद नहीं था और वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement