फरीदाबाद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां के सिरोही में दो गुटों के बीच झड़प के बाद दबंगों ने एक युवक पर स्कॉर्पियो कार चढ़ा दी. काले रंग की स्कॉर्पियो चढ़ाने का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल है. वहीं पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.