scorecardresearch
 

'नौकरी लगवा देंगे...' कहकर छह लाख हड़पे... युवक ने वीडियो में बयां किया दर्द, फिर खत्म कर ली जिंदगी

मेरठ के मवाना इलाके में नौकरी के नाम पर ठगी से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें एक व्यक्ति पर करीब 6 लाख रुपए नौकरी के नाम पर हड़पने का आरोप लगाया. उसका कहना था कि न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए. अब इस वीडियो की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
मौत से पहले का वीडियो आया सामने. (Photo: Screengrab)
मौत से पहले का वीडियो आया सामने. (Photo: Screengrab)

मेरठ के मवाना इलाके में नौकरी के नाम पर ठगी से परेशान होकर एक युवक ने जान दे दी. मृतक की पहचान मवाना खुर्द के रहने वाले मनमोहन के रूप में हुई है. मौत से पहले मनमोहन ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें कहा कि उसके साथ नौकरी के नाम पर ठगी की गई है. अब पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं.

वीडियो बनाकर युवक ने आरोप लगाया कि इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले कुणाल नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लिए थे. उसने करीब छह लाख रुपए ले लिए और फिर न तो नौकरी लगवाई और न पैसे वापस किए गए. इसी को लेकर मनमोहन लंबे समय से मानसिक तनाव में था.

Promising job swindled six lakhs man anguish in video then ends life

आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में युवक ने आपबीती बयां करते हुए कई बातें कहीं. घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मवाना थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात कंट्रोल किए. मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी कुणाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पांडे जी... मेरी बीवी नहीं रही तो मैं भी नहीं रहा', उन्नाव में पत्नी की मौत खबर सुनकर कोलकाता में फौजी पति ने किया सुसाइड

वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना मवाना पर सुबह सूचना मिली कि मनमोहन नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तत्काल मौके पर टीम पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस मामले की जांच में पता चला कि घटना के कुछ समय पहले मृतक ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने इंचौली के व्यक्ति पर पैसे लेकर नौकरी न लगवाने का आरोप लगाया है. इसी तनाव के चलते यह घटना हुई है. इसमें तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement