scorecardresearch
 

मथुरा में RLD MLC ने जमीन पर किया कब्जा, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी... FIR दर्ज

मथुरा में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के एमएलसी समेत 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि आरएलडी एमएलसी ने जमीन पर फर्जी कागज बनवाकर कब्जा कर लिया.

Advertisement
X
मथुरा में आरएलडी एमएलसी पर एफआईआर. (Photo: Representational )
मथुरा में आरएलडी एमएलसी पर एफआईआर. (Photo: Representational )

मथुरा के थाना इलाके में करोड़ों की जमीन का धोखाधड़ी से फर्जी कागज बनवाकर कब्जे का मामला तूल पकड़ गया है. इस मामले में राष्ट्रीय लोकदल के एमएलसी योगेश चौधरी सहित 5 लोगों के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले को लेकर थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई गई है.

हालांकि इस मामले में एमएलसी योगेश चौधरी ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को गलत बताते हुए भू माफियाओं की साजिश बताया है. आपको बता दें इसको लेकर श्री राम हरि इंटरप्राइजेज की साझेदारकला कुंज कॉलोनी की रहने वाली निधि अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया है कि वह राम हरि इंटरप्राइजेज के साझेदार हैं. उनके पति हेमंत मित्तल जमीन के कारोबार में हाथ बंटाते हैं.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे तक कैद रहीं निगम कमिश्नर IAS आकांक्षा राणा... झांसी में पार्षद के बेटे की शादी का होर्डिंग हटाया तो मचा बवाल, नेताओं ने गेट पर जमाया कब्जा

एमएलसी ने आरोपों से किया इनकार

निधि ने शिकायत में का है कि जैत इलाके में हाईवे के पास 5 एकड़ जमीन का सौदा दलालों के माध्यम से किया था. कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर दावा ठोकने की कोशिश की. साजिश के तहत जमीन की एवज में चौथ मांगनी शुरू कर दी. आरोप है कि एमएलसी योगेश चौधरी व उनके साथियों ने दबाव बनाते हुए 5 करोड़ की चौथ मांग की और न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी. 

Advertisement

इस मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना हाईवे में एमएलसी योगेश चौधरी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इस बारे में फर्म के साझेदार दलबीर सिंह का कहना है कि जैत इलाके में 5 एकड़ जमीन है. जिसकी एक रसीद दिखाकर फर्म की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं. 

हालांकि इस बारे में एमएलसी योगेश चौधरी का कहना है कि 2018 में अमर बजाज नाम के व्यक्ति से 2018 में हमने जमीन खरीदी थी. उनका कहना है कि यह भू-माफियाओं का एक गिरोह है, जो जमीन पर कब्जे का काम करता है. उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों के विरूद्ध पूर्व में दो मुकदमे दर्ज कराए हैं. 

सुर्खियों में है मामला

इन लोगों ने कोर्ट को गुमराह कर मामला दर्ज कराया है. जो जांच में खुद स्पष्ट हो जाएगा. सच्चाई जो भी हो यह तो छानबीन में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पर इतना अवश्य है कि मथुरा में जमीनों को लेकर आए दिन नित नए मामले सामने आते रहते हैं. एमएलसी योगेश चौधरी पर मामला दर्ज होने के बाद यह मामला चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement