scorecardresearch
 

पांच साल के बच्चे को साधु बनकर आए शख्स ने पटककर मार डाला, मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात

यूपी मथुरा में बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई है. यहां साधु के रूप में आए शख्स ने पांच साल के बच्चे को पटककर मार डाला. बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
X
घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़.
घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां साधु के वेश में आए एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पटककर मार डाला. लोगों ने देखा तो दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना गोवर्धन इलाके में राधा कुंड के पास की है. एक साधु के वेश में आए व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे को पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया. इससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. लोगों ने जब देखा तो तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इससे आरोपी घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.

आरोपी, जिसने बच्चे की कर दी हत्या.
आरोपी, जिसने बच्चे की कर दी हत्या.

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

दरअसल, मथुरा के गोवर्धन इलाके के राधाकुंड सामुदायिक केंद्र के पास एक पांच वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान एक साधु के वेश में व्यक्ति वहां पहुंचा. उसने बच्चे को उठाया और उसके दोनों पैर पकड़कर जोर से जमीन पर पटक दिया, इससे बच्चे की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है. गुस्साए लोगों ने बच्चे के शव को रखकर प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों और बच्चे के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

एसपी देहात त्रिगुण विशन ने बताया कि राधा कुंड में 5 वर्षीय बालक की हत्या का मामला सामने आया है. उसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

एसपी ने कहा कि यहां आने वाले लोगों का वेरीफिकेशन होता रहता है. एलआईयू की टीम वेरीफिकेशन करती रहती है. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति आया और उसने बच्चे को उठाकर पैर पकड़कर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement