scorecardresearch
 

बलिया: बधाई देने आई किन्नर से नेग के पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक ने हत्या कर लाश कमरे में छिपाई, फिर खुद किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के बलिया में 'नेग' के विवाद ने दो जिंदगियां लील लीं. बधाई मांगने गई एक किन्नर की युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी और शव कमरे में छिपा दिया. पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी युवक ने उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

Advertisement
X
हत्यारोपी रवि (बाएं) और मृतक किन्नर (दाएं)
हत्यारोपी रवि (बाएं) और मृतक किन्नर (दाएं)

Uttar Pradesh News: बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज में नेग और बधाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने रेखा किन्नर की हत्या कर दी. यह घटना दो दिन पहले तब हुई जब रेखा आरोपी के घर खुशियों की बधाई देने पहुंची थी. हत्या के बाद युवक ने शव को घर के ही एक कमरे में छिपा दिया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी और बढ़ते दबाव से डरकर उसने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अब मृत युवक और उसके पूरे परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नेग के विवाद में खूनी खेल

रानीगंज की रहने वाली रेखा किन्नर आरोपी के घर बधाई देने गई थी, लेकिन वहां पैसों या नेग को लेकर विवाद हो गया. गुस्साए युवक ने आपा खो दिया और रेखा की जान ले ली. इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी ने शातिर तरीके से लाश को ठिकाने लगाने के बजाय घर में ही बंद कर दिया. 

जब पुलिस जांच करते हुए युवक के करीब पहुंची, तो उसने खौफ में आकर अपनी जान दे दी. एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि मौके से दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

किन्नर समाज में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद से किन्नर समाज में गहरा दुख और गुस्सा है. किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष अनुष्का चौबे ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि रेखा सिर्फ अपना हक मांगने गई थी, उसे नहीं पता था कि वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी. पुलिस अब परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि हत्या की धाराओं में पूरे परिवार को नामजद किया गया है. फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement