scorecardresearch
 

पोल पर चढ़ा, बिजली के तारों पर लेट गया, हैरान कर देगा ये वीडियो

महराजगंज के परसा खुर्द गांव में एक शराबी युवक ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर बिजली के तारों पर लेटकर हड़कंप मचा दिया. घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया. सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने बिजली विभाग से समन्वय कर काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. युवक की पहचान दीन दयाल के रूप में हुई है. बाद में पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

Advertisement
X
एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया. Photo ITG
एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया. Photo ITG

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया और ऊपर जाकर बिजली के तारों पर ही लेट गया. यह दृश्य देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

नशे की हालत में चढ़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति नशे की हालत में पोल पर चढ़ गया था. लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी आवाज लगाई, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था. घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग से संपर्क किया. पुलिस ने बिजली विभाग से कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद ही रखी जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके.

ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय व्यक्ति पोल पर चढ़ा, उससे कुछ मिनट पहले ही बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. लोगों के मुताबिक यदि उस समय लाइन में करंट दौड़ रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसे उसकी किस्मत ही माना जा रहा है कि बिजली पहले से बंद थी.

Advertisement

काफी देर तक समझाने-बुझाने और पुलिस की कोशिशों के बाद व्यक्ति किसी तरह नीचे उतरने को तैयार हुआ. उसके सुरक्षित नीचे आते ही लोगों ने राहत की सांस ली.

भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शराब के नशे में बिजली के पोल पर चढ़ने वाले व्यक्ति की पहचान दीन दयाल के रूप में हुई है. पुलिस ने बिजली विभाग के सहयोग से उसे सुरक्षित नीचे उतारा और बाद में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर नशे की हालत में लोगों द्वारा किए जाने वाले खतरनाक कृत्यों और उनसे पैदा होने वाले जोखिमों को उजागर कर दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement