scorecardresearch
 

लखनऊ में दबंगों का आतंक, युवक को बीच सड़क बेल्ट और डंडे से पीटा- VIDEO

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में केजीएमयू के बाहर बीच सड़क एक युवक की बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ दबंग युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
X
बीच सड़क युवक की पिटाई करते दबंग. (Photo: Screengrabs)
बीच सड़क युवक की पिटाई करते दबंग. (Photo: Screengrabs)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की दबंग युवकों ने बीच सड़क बेल्ट और डंडों से पिटाई कर दी. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि युवक की पिटाई की जा रही है. इस वीडियो से लोग भी दहशत में आ गए हैं. 

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का चौक थानाक्षेत्र के केजीएमयू के बाहर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग युवक कितनी बेरहमी से बेल्ट और डंडे से युवक की पिटाई कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात इस दौरान रास्ते से लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने की जहमत नहीं जुटाई. मामला चौक थानाक्षेत्र का है.

वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की पिटाई किस वजह से की गई. घटना के पीछे की असली वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि पीड़ित युवक ने इस मामले में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं?

वीडियो देख दहशत में स्थानीय लोग
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि पुलिस को वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

Advertisement

लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी और कानून का डर बना रहेगा. फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement