scorecardresearch
 

खुशी कपूर की Mom 2 की शूटिंग ग्रेटर नोएडा में शुरू, बोनी कपूर की चार और फिल्में बनेगी यूपी में   

खुशी कपूर की मॉम 2 फिल्म की शूटिंग का ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी स्थित सेक्टर-21 फिल्म सिटी में आधिकारिक आगाज हुआ. निर्माता बोनी कपूर की मौजूदगी में पहला सीन फिल्माया गया और केक सेरेमनी भी आयोजित हुई. सात दिन तक शूटिंग चलेगी. बोनी कपूर ने बताया कि उनकी चार और फिल्मों की शूटिंग भी यहीं होगी.

Advertisement
X
खुशी कपूर की फिल्म मॉम 2 की शूटिंग बोनी कपूरी ने ग्रेटर नोएडा में शुरू करवाई (Photo: ITG)
खुशी कपूर की फिल्म मॉम 2 की शूटिंग बोनी कपूरी ने ग्रेटर नोएडा में शुरू करवाई (Photo: ITG)

यूपी के ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी का सेक्टर-21  सिनेमा के रंग में रंगा नजर आया. जिस जमीन पर अब तक निर्माण की हलचल थी, वहां पहली बार 'लाइट, कैमरा, एक्शन' की गूंज सुनाई दी. प्रस्तावित फिल्म सिटी में बोनी कपूर की फिल्म मॉम 2 की शूटिंग का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस फिल्म में खुशी कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

सुबह से ही सेट पर असाधारण उत्साह था. कलाकार, तकनीशियन, लाइटिंग टीम और कैमरा क्रू अपनी-अपनी तैयारी में जुटे थे. जैसे ही पहला शॉट ओके हुआ, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा. यह सिर्फ एक फिल्म का सीन नहीं था, बल्कि उस सपने का आरंभ था जिसे यमुना सिटी की फिल्म सिटी के रूप में देखा गया था.

कूड़े के ढेर पर फिल्माया गया पहला दृश्य

फिल्म के पहले दृश्य के लिए एक खास सेट तैयार किया गया था. इसी पर एक युवती के लुढ़कते हुए गिरने का दृश्य फिल्माया गया. कैमरे की एंगलिंग और लाइटिंग ऐसी थी कि सीन में भावनात्मक तीव्रता साफ झलक रही थी. फिल्म सिटी में पिछले एक महीने से लगातार सेट तैयार करने का काम चल रहा था. कारीगरों और डिजाइनरों की टीम ने दिन-रात मेहनत कर एक घर का पूरा सेट तैयार किया. दीवारों की बनावट, खिड़कियों की सजावट और अंदरूनी साज-सज्जा को कहानी की जरूरत के मुताबिक गढ़ा गया. करीब सात दिनों तक यहां शूटिंग का शेड्यूल तय किया गया है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि 7-8 मार्च तक इस फिल्म की शूटिंग यहीं चलेगी. इसके बाद उनकी अन्य चार फिल्मों की शूटिंग भी इसी परिसर में की जाएगी.

Advertisement

केक सेरेमनी में झलकी खुशी

फिल्म सिटी परिसर में मॉम 2 की केक सेरेमनी भी आयोजित की गई. कलाकारों और तकनीकी टीम ने साथ मिलकर इस खास पल को साझा किया. बोनी कपूर ने कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद भावुक है. उन्होंने कहा, फिल्म सिटी की कल्पना एक विश्वस्तरीय रचनात्मक केंद्र के रूप में की गई थी. इसकी शुरुआत किसी औपचारिक शिलान्यास से नहीं, बल्कि असली फिल्म शूट से हो रही है. यही इसे सबसे खास बनाता है.

जल्द बनेंगे बड़े स्टूडियो

प्रेसवार्ता के दौरान भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी ने बताया कि अगले तीन महीनों में बड़े पैमाने पर स्थायी सेट और स्टूडियो निर्माण का काम शुरू होगा. एक बड़ा अत्याधुनिक स्टूडियो तैयार होगा. करीब 15 महीनों में फिल्म सिटी के सभी प्रमुख स्टूडियो तैयार हो जाने की उम्मीद है. 

बैंक रॉबरी पर आधारित फिल्म की तैयारी

बोनी कपूर ने यह भी बताया कि उनकी अगली फिल्म बैंक रॉबरी पर आधारित होगी. इसके लिए फिल्म सिटी के भीतर एक स्थायी बैंक सेट तैयार किया जाएगा. यह सेट भविष्य की शूटिंग में भी उपयोगी रहेगा, जिससे बार-बार निर्माण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. स्थायी सेट की यह अवधारणा फिल्म निर्माण की लागत और समय दोनों को कम करेगी. साथ ही, निर्माता-निर्देशकों को विविध लोकेशन का विकल्प एक ही परिसर में उपलब्ध होगा.

Advertisement

यमुना सिटी की नई पहचान

आशीष ने कहा कि अब तक यमुना सिटी को औद्योगिक और रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए जाना जाता था. लेकिन फिल्म सिटी की शुरुआत के साथ इसकी पहचान बदलने लगी है. यह परियोजना न केवल मनोरंजन उद्योग को नई दिशा देगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी. फिल्म सिटी के पूर्ण विकसित होने पर यहां हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. तकनीकी विशेषज्ञ, लाइटिंग स्टाफ, सेट डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, सुरक्षा कर्मी सभी के लिए अवसर पैदा होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement