scorecardresearch
 

पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के निशाने पर पंजाब का पुलिस स्टेशन? ATS के आगे गिरफ्तार संदिग्धों का खुलासा

उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार दो संदिग्धों से पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं. जांच में विदेशी संपर्क, संदिग्ध गतिविधियों और कई अन्य युवकों के नाम सामने आने के बाद एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई हैं.

Advertisement
X
ATS के आगे गिरफ्तार संदिग्धों के बड़े खुलासे (Photo: representational image)
ATS के आगे गिरफ्तार संदिग्धों के बड़े खुलासे (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश एटीएस की पूछताछ में बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार  दो संदिग्धों से जुड़े मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. गिरफ्तार दानियाल अशरफ और कृष्णा मिश्रा से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. सामने आया है कि दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट के संपर्क में थे. फिलहाल पूरे मामले की कई स्तरों पर जांच की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों को बीते 6 मई को हिरासत में लिया गया था और तब से एटीएस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है.  जांच बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ के बारे में यह भी जानकारी सामने आई कि उसने पंजाब में आरएसएस कार्यालय और थाने की रेकी कर फोटो वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा था. हालांकि, जांच एजेंसियां अभी इन तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि और तकनीकी जांच में जुटी हुई हैं.

मालूम हुआ कि दोनों ने पुलिसकर्मियों  और थाने पर हैंड ग्रेनाइट से हमले की ऑनलाइन ट्रेंनिंग ली थी. अशरफ और कृष्णा मिश्रा ने कई अन्य युवकों के भी नाम उगले जो इसमें शामिल हैं.

एजेंसियां उन सभी के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं. एटीएस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं.

Advertisement

फिलहाल अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement