scorecardresearch
 

'हमारी टीम के प्लान...', इंग्लैंड से T20 सीरीज हारकर छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, अब छ‍िनेगी नंबर 1 टीम की गद्दी!

इंग्लैंड ने गुरुवार (9 जुलाई) को तीसरे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद माना कि टीम हर विभाग में अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं कर सकी. वहीं हैरी ब्रूक ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच शानदार तालमेल को जीत की सबसे बड़ी वजह बताया.

Advertisement
X
श्रेयस अय्यर बोले- ट्रांजिशन फेज में हो रही हैं गलतियां (Photo: X/@BCCI)
श्रेयस अय्यर बोले- ट्रांजिशन फेज में हो रही हैं गलतियां (Photo: X/@BCCI)

ब्रिस्टल में  गुरुवार (9 जुलाई) को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने सिर्फ 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला एकतरफा बना दिया.

अब सीरीज का चौथा और आखिरी टी20 शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा. यदि इंग्लैंड इस मुकाबले को भी जीत लेता है तो वह मौजूदा वर्ल्ड चैम्प‍ियन भारत को पछाड़कर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन सकता है.

मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार पर निराशा जताते हुए स्वीकार किया कि उनकी टीम एक बार फिर अपने प्लान को मैदान पर सही तरीके से लागू नहीं कर सकी. 

अय्यर ने कहा- यह फिर से निराशाजनक प्रदर्शन रहा. 158 रन आदर्श स्कोर नहीं था. बाद में हमने देखा कि इंग्लैंड ने कितनी तेजी से टारगेट हासिल कर लिया. गेंदबाजी के दौरान मैंने गेंदबाजों से कहा था कि वे लगातार वही लेंथ रखें. मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन हम अपने एग्जीक्यूशन में पीछे रह गए.

Advertisement

80 रन की कप्तानी पारी पर क्या बोले अय्यर?
श्रेयस अय्यर ने 80 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन उनका मानना है कि टीम की हार के बाद व्यक्तिगत उपलब्धि का कोई महत्व नहीं रह जाता.

उन्होंने कहा- अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं, लेकिन अगर टीम नहीं जीतती तो वह पारी पीछे छूट जाती है. मैं जब भी मैदान पर उतरता हूं तो चाहता हूं कि अच्छा प्रदर्शन करूं और टीम को जीत दिलाऊं. दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो सका. अब अगले मैच की ओर देखना होगा.

'ट्रांजिशन फेज' में है टीम इंडिया
भारतीय कप्तान ने मौजूदा टीम को बदलाव के दौर से गुजर रही टीम बताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखेंगे. उन्होंने कहा- यह ट्रांजिशन फेज है और इस दौरान गलतियां होंगी. जरूरी है कि खिलाड़ी हालात के मुताबिक खुद को जल्दी ढालना सीखें. मुझे भरोसा है कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो तेजी से सीखते हैं और खुद का आकलन करेंगे. 

हैरी ब्रूक बोले,भारत को 3-0 से हराना खास
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के बीच लगातार संवाद इस जीत की सबसे बड़ी वजह रहा.

Advertisement

ब्रूक ने कहा- आज (9 जुलाई ब्रिस्टल का मैच) का मैच काफी मजेदार रहा. भारत को हराना हमेशा अच्छा लगता है. एक मैच बाकी रहते 3-0 की बढ़त हासिल करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. दो चीजें सबसे अलग रहीं- परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना और खिलाड़ियों तथा कोचिंग स्टाफ के बीच बेहतरीन कम्युनिकेशन. न्होंने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की भी जमकर तारीफ की.

ब्रूक ने कहा- आर्चर और टंग आग उगलती गेंदबाजी की. टी20 में दुनिया की नंबर-1 टीम बनना हमारा लक्ष्य है. बल्लेबाजी करते हुए भी अच्छा महसूस हुआ.

Shreyas Iyer, Shreyas Iyer Statement, India vs England 4th T20, IND vs ENG T20, Shreyas Iyer 80 Runs, Harry Brook, England vs India T20 Series, India T20 Defeat, Jofra Archer, Josh Tongue, India Cricket Team, England Cricket Team, Bristol T20, IND vs ENG 2026, India Transition Phase, England T20 Rankings, ICC T20 Rankings, India vs England News, Cricket News, Shreyas Iyer Captain, hreyas Iyer Bayan, Shreyas Iyer Reaction, Bharat vs England T20, Team India Haar, Bharat England T20 Series, Shreyas Iyer 80 Run, Harry Brook Bayan, Jofra Archer Bowling, Josh Tongue, Team India Transition Phase, Bharat Cricket Team, England Cricket Team, Bristol T20 Match, T20 Cricket News, ICC T20 Ranking, Bharat ki Haar, Team India News, Cricket Hindi News, IND vs ENG Hindi News, Shreyas Iyer Hindi News

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement