scorecardresearch
 

'उस स्ट्रक्चर को ध्वस्त करेंगे, माई का लाल कोई रोक नहीं पाएगा', मथुरा-काशी में कारसेवा पर महंत राजूदास का बड़ा बयान

महंत राजूदास ने कहा कि कोर्ट में मामला अपनी जगह चलता रहेगा, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब के नाम पर देश में कोई ढांचा स्वीकार्य नहीं है और इसे ध्वस्त करने से कोई रोक नहीं सकता.

Advertisement
X
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास की चेतावनी.(Photo:ITG)
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास की चेतावनी.(Photo:ITG)

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने मथुरा और काशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण की लड़ाई जारी रहेगी. महंत राजूदास ने कहा कि वे न्यायिक प्रक्रिया के साथ अपनी मांग को लेकर संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो कारसेवा भी करेंगे.

महंत राजूदास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “उस स्ट्रक्चर को ध्वस्त करेंगे, माई का लाल कोई रोक नहीं पाएगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट में मुकदमा अपनी जगह चलेगा और अपनी मांग के लिए संघर्ष भी जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि जल्द ही कारसेवा शुरू करने की तैयारी है और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में लाठी-डंडे भी खाएंगे, माखन-मिश्री भी खाएंगे और लट्ठ भी बजाएंगे.

महंत राजूदास ने अपने बयान में कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा को भी खुलकर सामने रखा. उन्होंने कहा कि भारत राम और कृष्ण का देश है और बाबर-औरंगजेब जैसे आक्रमणकारियों के नाम पर किसी ढांचे को स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मथुरा और काशी में भी मंदिर निर्माण की उम्मीद जताई.

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, उसी तरह मथुरा और काशी में भी मंदिर निर्माण होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं.

महंत राजूदास के ‘कारसेवा’ और ‘ढांचा ध्वस्त करने’ वाले बयान ने मथुरा-काशी के मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक बहस के केंद्र में ला दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement