scorecardresearch
 

गाजियाबाद में दो बेटों ने मां-बाप को मार डाला, प्रॉपर्टी विवाद में वारदात को दिया अंजाम

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है. संपत्ति से बेदखल किए जाने और बेकारी के चलते हुए विवाद में दो बेटों ने अपने ही माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
X
संपत्ति बेदखली और बेरोजगारी बनी विवाद की वजह (Photo- ITG)
संपत्ति बेदखली और बेरोजगारी बनी विवाद की वजह (Photo- ITG)

यूपी के गाजियाबाद जिलेमें सोमवार रात दो बेटों दीपक और ललित ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने माता-पिता गंगाशरण और विमलेश की हत्या कर दी. संपत्ति बेदखली और बेटों के कोई स्थायी काम न करने के चलते हुए हिंसक झगड़े में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. किराएदार द्वारा डायल-112 पर सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपित बेटों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

सिर पर चोट और दम घोंटने की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक गंगाशरण के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. इसके साथ ही दम घोंटकर हत्या किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि, मौत की सही वजहों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

संपत्ति बेदखली और बेरोजगारी बनी विवाद की वजह

पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. माता-पिता ने कथित तौर पर दोनों बेटों को संपत्ति से बेदखल कर दिया था. दोनों बेटे कोई स्थायी काम नहीं करते थे, जिसके चलते घर में आए दिन कहासुनी होती थी. सोमवार रात भी इसी बात पर विवाद बढ़ा और उसने हिंसक रूप ले लिया.

Advertisement

इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद पूरे भीमनगर इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement