scorecardresearch
 

UP: घर पर लगा सोलर पैनल गिरा, 2 लोगों की चली गई जान... 3 गंभीर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. जसराना के चनारी गांव में घर पर लगा सोलर पैनल गिरने से 8 साल की बच्ची कनिष्का और 45 वर्षीय मकान मालिक गिरीश बाबू की मौत हो गई.

Advertisement
X
तूफान के चलते गिर गया सोलर पैनल. (File Photo: ITG)
तूफान के चलते गिर गया सोलर पैनल. (File Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जसराना इलाके के चनारी गांव में घर पर लगा सोलर पैनल गिरने से 8 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तूफान के दौरान हुआ हादसा
एक एजेंसी ने बताया कि पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जब चनारी गांव में तेज तूफान आया. इस दौरान एक घर पर लगा सोलर पैनल गिर गया. इसकी चपेट में आने से घर के मालिक गिरीश बाबू (45) और 8 साल की कनिष्का की मौत हो गई. अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया.

तीन लोग गंभीर रूप से घायल
जसराना थाने के प्रभारी भगवत सिंह ने शनिवार को हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तूफान से हुए हादसे ने उजाड़ दिए दो परिवार
एक तरफ जहां 45 वर्षीय गिरीश बाबू की मौत से परिवार ने अपना सहारा खो दिया, वहीं महज 8 साल की कनिष्का की मौत ने भी अपनों को गहरे सदमे में डाल दिया. तूफान के दौरान सोलर पैनल गिरने से हुए इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement