यूपी के मथुरा जंक्शन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया. शकूर बस्ती से आ रही एक EMU ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन शकूर बस्ती से आती है. ट्रेन रात 10:49 बजे आई. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे.
| "The train was coming from Shakur Basti...All the passengers have deboarded the train...," says Railway Station Director Mathura, SK Srivastava (26.09)
— ANI (@ANI)
स्टेशन निदेशक ने बताया कि अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए काम चल रहा है. ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू किया जाएगा.