scorecardresearch
 

ओडिया एक्टर के खिलाफ कांग्रेस की FIR की मांग, राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला

अमेठी के मुंशीगंज थाना में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी और उनकी टीम के द्वारा उड़ीसा के एक्टर बुद्धादित्य मोहंती के द्वारा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है. साथ ही कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है.

Advertisement
X
अमेठी में कांग्रेसियों ने शिकायत पत्र देकर एक्टर के खिलाफ FIR की मांग की
अमेठी में कांग्रेसियों ने शिकायत पत्र देकर एक्टर के खिलाफ FIR की मांग की

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सांसद राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर एक एक्टर द्वारा की गई आपत्तीजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों में आक्रोश है. इस बीच अमेठी के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ जाकर मामले में एक्टर के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं शिकायत न दर्ज होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. हालांकि इस मामले में एक्टर पोस्ट को हटाकर पहले ही माफी भी मांग चुके हैं लेकिन कांग्रेसी उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, जनपद के मुंशीगंज थाना में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी और उनकी टीम के द्वारा उड़ीसा के एक्टर बुद्धादित्य मोहंती के द्वारा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है. साथ ही कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है. 

इस पूरे मामले पर शिकायतकर्ता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पर एक टीवी एक्टर ने अभद्र टिप्पणी की थी. इसके बाद हम सभी ने थाने में जाकर शिकायती पत्र दिया कि उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए. लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. अगर मुकदमा दर्ज नहीं होती है तो हम लोग प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टीवी एक्टर द्वारा हमारे नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है.

Advertisement

इस प्रकरण पर मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है. जांच के लिए सर्विलांस सेल को भेज दिया गया है. लेकिन यह उड़ीसा का मामला है. पोस्ट लिखने वाला वहीं का रहने वाला है. यहां से संबंध नहीं रहा है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement