Uttar Pradesh News: सहारनपुर में पुलिस कस्टडी के दौरान युवती को गोली मारने की सनसनीखेज घटना के बाद अब आरोपी भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी मोंटी राणा खुद सामने आकर इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाई दे रहा है. उसने साफ कहा कि उसने ही अपनी बहन को गोली मारी है और इस घटना में किसी और का कोई दोष नहीं है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.
पूरा मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव रामखेड़ी का है. वायरल वीडियो में मोंटी राणा अपना नाम और गांव बताते हुए कहता है कि परिवार ने उसकी बहन को काफी समझाया था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. इसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गया और यह कदम उठा लिया. युवक बार-बार यह कहते हुए नजर आता है कि उसके परिवार या किसी रिश्तेदार को इस मामले में न घसीटा जाए, क्योंकि जो कुछ हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी वह खुद ले रहा है.
वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसे ऐसा करने से उसके भाई, पिता और मां ने भी रोका था, लेकिन उस समय वह गुस्से को काबू नहीं कर पाया. अब वह खुद थाने जाकर सरेंडर करने की बात कह रहा है. वहीं इस मामले में पुलिस भी वायरल वीडियो की जांच कर रही है और पूरी घटना को साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है. घटना के बाद से रामखेड़ी गांव और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
बहन के हत्यारोपी भाई मोंटी राणा ने कही ये बात
बकौल मोंटी- 'मेरा नाम मोंटी राणा गांव रामखेड़ी, यह मेरी बहन थी मैंने इसको गोली मारी इसमें और कोई दोषी नहीं है, पूरे घर में इसे समझाया था लेकिन इसने किसी की बात नहीं मानी, मेरे घर में किसी को यह नहीं पता था कि मैं ऐसा करूंगा मेरे पर गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ, इसमें किसी की बात नहीं मानी इसीलिए मैंने इसको गोली मार दी इस पूरी घटना का जिम्मेदार में हूं, कोई रिश्तेदार नहीं है कोई कुछ नहीं है, मुझे ऐसा करने से सब ने रोका मेरे भाई ने भी मेरे बाप ने भी मेरी मां ने भी, इसमें कोई दोषी नहीं है मैं खुद दोषी हूं जो किया मैंने अपनी मर्जी से किया और आज भाई मैं थाने में जाकर सरेंडर कर रहा हूं।
बकौल आरोपी- 'मेरा नाम मोंटी राणा है, गांव रामखेड़. मेरी बहन थी मैंने उसको गोली मार दी. इसमें और कोई दोषी नहीं है. पूरे घर ने उसे समझाया था लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. मेरे घर में किसी को यह नहीं पता था कि मैं ऐसा करूंगा. मेरे से गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ, इसीलिए मैंने उसको गोली मार दी. इस पूरी घटना का जिम्मेदार में हूं, कोई रिश्तेदार शामिल नहीं है. मुझे ऐसा करने से सबने रोका, मेरे भाई ने भी, मेरे बाप ने भी, मेरी मां ने भी, फिर भी मैंने उसे मार दिया. मैं खुद दोषी हूं, जो किया अपनी मर्जी से किया और अब थाने में जाकर सरेंडर कर रहा हूं.'
ये था मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन 16 मार्च को एक युवक के साथ घर से चली गई थी. इस मामले में गांव कंधेला निवासी लवकुश और गोविंद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस ने 22 मार्च की देर रात युवती को बरामद कर लिया था और 23 मार्च को नियमानुसार मेडिकल जांच के लिए फतेहपुर सीएचसी लाई थी. इसी दौरान यह वारदात हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.