scorecardresearch
 

बहू ने लगा ली आग तो सास ने खा लिया जहर, लव मैरिज के बाद रोज होता था क्लेश

बिजनौर जिले में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. स्योहारा क्षेत्र के एक परिवार में सास और बहू के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई.उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

Advertisement
X
बहू ने लगाई आग तो सास ने खाया जहर (Photo: representational image)
बहू ने लगाई आग तो सास ने खाया जहर (Photo: representational image)

लव मैरिज के बाद परिवारों के बीच बनने वाली सामाजिक और भावनात्मक दूरी कई बार ऐसे हालात पैदा कर देती है, जिनका अंत बेहद दर्दनाक होता है. उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के गल्लाखेड़ी गांव में सामने आई घटना इसी कड़वी हकीकत की ओर इशारा करती है, जहां एक परिवार में लंबे समय से चल रहा घरेलू तनाव सोमवार को अचानक भयावह रूप ले बैठा. यहां एक सास ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जबकि बहू ने खुद को आग के हवाले कर दिया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

सास बहू में होता था क्लेश

जानकारी के अनुसार अभिकांत यादव की 32 साल की पत्नी दीपांशी और उनकी 48 साल की सास मिथिलेश के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. परिवार के लोगों के अनुसार दोनों के बीच विवाद नया नहीं था. बताया जा रहा है कि अभिकांत और दीपांशी ने लव मैरिद, जिसके बाद से परिवार में अक्सर तनाव और मतभेद की स्थिति बनी रहती थी. घरेलू माहौल में लगातार बढ़ रहे इसी तनाव ने सोमवार को गंभीर रूप धारण कर लिया.

बहू ने लगाई आग, सास ने खा लिया जहर

ग्रामीणों के मुताबिक, कहासुनी के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि बहू दीपांशी ने कथित रूप से खुद को आग लगा ली. वहीं दूसरी ओर सास मिथिलेश ने जहरर्थ खा लिया. परिवार के लोगों ने जब दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है और परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

Advertisement

लव मैरिज के बाद से ही थी विवाद

घटना की सूचना मिलते ही स्योहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में दोनों महिलाओं ने इतना बड़ा कदम उठाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी में पारिवारिक कलह और लंबे समय से चले आ रहे तनाव की बात सामने आई है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 यह घटना सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं,बल्कि उन सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों का भी उदाहरण है जो कई बार लव मैरिज के बाद सामने आती हैं. जब परिवार प्रेम विवाह को सहजता से स्वीकार नहीं कर पाते या रिश्तों में सामंजस्य नहीं बन पाता, तो तनाव धीरे-धीरे पूरे परिवार को प्रभावित करने लगता है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement