scorecardresearch
 

हाथ में चप्पल, एक दूसरे के बाल खींचे, बलिया में मीटिंग के दौरान दो महिला BLO में हुई मारपीट, Video

बलिया में सरकारी मीटिंग के दौरान दो महिला BLO आपस में भिड़ गईं. मामला भृगु आश्रम स्थित कम्पोजिट स्कूल का है. वीडियो में बाल खींचने, जमीन पर पटकने और गालियों का आरोप है. दलित महिला BLO सुमन देवी ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायत की है.

Advertisement
X
दो महिला BLO में हुई हाथापाई (Photo: Screengrab)
दो महिला BLO में हुई हाथापाई (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सरकारी काम के दौरान दो महिला कर्मचारी आपस में भिड़ गईं. यह मामला भृगु आश्रम स्थित कम्पोजिट स्कूल का बताया जा रहा है. यहां SIR को लेकर एक महत्वपूर्ण मीटिंग चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और मीटिंग अखाड़े में बदल गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिला बीएलओ एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं. मौके पर काफी देर तक पटका-पटक हुई और लात-घूंसे भी चले. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में दलित महिला BLO सुमन देवी ने दूसरी BLO नीलम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मीटिंग के दौरान दो महिला BLO में हाथापाई

सुमन देवी का कहना है कि उन्हें नोटिस बांटने के लिए बुलाया गया था. जब उन्हें ज्यादा नोटिस दिए गए तो नीलम सिंह नाराज हो गईं. पीड़िता के अनुसार, नीलम सिंह ने उन्हें नीची जाति का कहकर अपमानित किया और जातिसूचक गालियां दीं. बहस बढ़ने के बाद आरोप है कि नीलम सिंह ने सुमन देवी को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और घसीटा.

पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप

Advertisement

इसके अलावा सुमन देवी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है. अब सवाल उठ रहा है कि सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बीच इस तरह की हिंसा और जातिगत अपमान के मामले में प्रशासन कोई कड़ा कदम उठाएगा या फिर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement