scorecardresearch
 

बागपत में ईद मेले से लौट रही युवती के साथ दरिंदगी, बहनों को कार में लॉक कर वारदात

बागपत में ईद मेले से लौट रही युवती के साथ गंभीर वारदात सामने आई है. आरोपी ने बहनों को कार में बैठाकर दो को लॉक किया और बड़ी बहन को सुनसान जगह ले जाकर दरिंदगी की. दो दिन बाद घटना सामने आई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

Advertisement
X
युवती के साथ दुष्कर्म (Photo: Representational)
युवती के साथ दुष्कर्म (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां ईद मेले से लौट रही एक युवती के साथ दरिंदगी की घटना हुई. पीड़िता की मां ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और पूरी घटना की जानकारी दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मां के अनुसार, उसकी तीनों बेटियां ईद के मौके पर मेला देखने गई थीं. मेला खत्म होने के बाद जब वो घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में दीपक नाम का युवक मिला. आरोप है कि उसने तीनों बहनों को घर छोड़ने का झांसा दिया और उन्हें अपनी कार में बैठा लिया. शुरुआत में बच्चियों को उस पर भरोसा हो गया, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर आरोपी की नीयत बदल गई.

ईद मेले से लौटती युवती बनी शिकार

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले दो छोटी बहनों को कार के अंदर ही लॉक कर दिया. इसके बाद वह बड़ी बहन को जबरन सुनसान इलाके की ओर ले गया. वहां उसने युवती को डराने के लिए हथियार दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया या किसी को बताया तो जान से मार देगा. इसके बाद उसने युवती के साथ दरिंदगी की.

Advertisement

घटना के बाद जब तीनों बहनें घर पहुंचीं, तो डर के कारण उन्होंने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया. बताया जा रहा है कि दो दिन तक बच्चियां सहमी रहीं. बाद में छोटी बहनों ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां तुरंत उसे लेकर बड़ौत कोतवाली पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ BNS की धारा 87, 137(2), 64(1), 115(2) और 351 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement