scorecardresearch
 

UP: प्रेमिका से बात करने का विरोध करती थी पत्नी, खेत में बुलाकर मार डाला

अमेठी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वह उसके प्रेमिका से बात करने का विरोध करती थी. होली पर मायके आई पत्नी को साजिश के तहत खेत में बुलाकर डंडे से मारकर हत्या की गई. पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
X
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार (Photo: Abhishek Kumar Tripathi/ITG)
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार (Photo: Abhishek Kumar Tripathi/ITG)

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी को अपने पति और उसकी प्रेमिका के बीच बातचीत का विरोध करना भारी पड़ गया. इस विवाद के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के डिगुर हृदयशाह गांव का है. यहां रहने वाली रेखा की शादी कई साल पहले भालेसुल्तान निवासी मंशाराम के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि मंशाराम अपनी प्रेमिका के संपर्क में लगातार था और उससे बातचीत करता रहता था. पत्नी रेखा इस बात का विरोध करती थी और उसे ऐसा करने से मना करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था.

होली पर मायके गई पत्नी को खेत में बुलाया

होली के मौके पर यह विवाद बढ़ गया और रेखा नाराज होकर अपने मायके चली गई थी. इसके बाद आरोपी पति ने साजिश के तहत 16 मार्च को उसे खेत में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही रेखा खेत में पहुंची, आरोपी ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

हत्या के बाद आरोपी पति शव को गेहूं के खेत में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर 16 मार्च को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जांच को तेज किया गया. इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला जब घटना वाली रात आरोपी की बाइक का चालान हुआ था. इस जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 तारीख को विवाहिता का शव खेत में मिला था, जिसके बाद कई टीमों को जांच में लगाया गया था. साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement