अमेठी जिले के जामो थाना इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना मंगलवार शाम वारिसगंज में सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास हुई. हादसे के बाद ड्राइवर अपना ट्रैक्टर लेकर भाग गया.
बच्चे के पिता, जामो के अलीपुर निवासी कृष्ण प्रकाश यादव की शिकायत के अनुसार उनका बेटा विराज अपने घर के पास खेल रहा था. तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को जामो के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: 12वीं का छात्र, तेज रफ्तार कार, ब्रेक-एक्सेलरेटर में कन्फ्यूज... लखनऊ एक्सीडेंट की पूरी कहानी
एसएचओ ने क्या है?
शिकायत के अनुसार ट्रैक्टर गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे दयालपुर गांव के निवासी विवेक तिवारी का है. जामो SHO विनोद सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
पड़ोसियों ने बताया कि बच्चा जब खेल रहा था. तभी ट्रैक्टर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.