समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे. वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पंचायत आजतक के मंच पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख बताई.
पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी मौजूद रहेंगे.
पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव का यह दौरा धार्मिक होगा. वह अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे. राम मंदिर में दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी भी जाएंगे. इस दौरान वह साधु-संतों और महंतों से मुलाकात करेंगे. उनका आशीर्वाद लेंगे. अखिलेश यादव संतों के साथ प्रसाद ग्रहण भी करेंगे.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.