scorecardresearch
 

किसी ने उठाई महंगी वाइन, किसी ने ली सेल्फी… ट्रंप पर हमले के दौरान मेहमानों की अजीब हरकतें

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा में सेंध और गोली चलने की खबर सामने आई. डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी वाले इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में जहां कुछ मेहमान डरकर टेबल के नीचे छिप गए, वहीं कुछ लोग ऐसे भी नजर आए जो इस तनाव भरे माहौल में भी वाइन की बोतल उठाते या आराम से खाना खाते दिखे.

Advertisement
X
इस पूरे घटनाक्रम के बीच कुछ ऐसे दृश्य भी सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी.(Photo:X/@OliLondonTV)
इस पूरे घटनाक्रम के बीच कुछ ऐसे दृश्य भी सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी.(Photo:X/@OliLondonTV)

दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध की खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी. लेकिन इस घटना के दो दिन बाद अब उसी इवेंट से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं.


हाल ही में द इंडिपेंडेंट ने इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया. वॉशिंगटन के एक बड़े होटल में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में ट्रंप, फर्स्ट लेडी, पत्रकार और कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कुछ ऐसे दृश्य भी सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी. वायरल वीडियो में एक महिला दो वाइन की बोतल उठाती नजर आई, जबकि आसपास कुछ अन्य लोग भी बोतल पकड़े दिखाई दिए. यानी एक तरफ जहां सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया था, वहीं कुछ लोग इस गंभीर स्थिति से बेखबर महंगी वाइन और शैंपेन की बोतलें उठाने में लगे थे.

देखें वीडियो

जैसे ही गोली चलने की खबर फैली, बॉलरूम में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग टेबल के नीचे झुक गए, कुछ जमीन पर लेट गए, तो कई लोग सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागने लगे. कुछ ही पलों में पूरा हॉल डर और चीख-पुकार से भर गया.

Advertisement

इसी बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें माइकल ग्लांट्ज नाम का एक मेहमान बाकी लोगों से बिल्कुल अलग नजर आया. जब चारों ओर लोग अपनी जान बचाने में जुटे थे, वह शख्स आराम से बैठकर खाना खाता दिखा.


डेब्रा ली (कंजर्वेटिव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) ने गोलीबारी के तुरंत बाद सेल्फी पोस्ट की थी. उसमें वह ‘किसी फेस’ (मुंह बनाकर) सेल्फी लेते हुए नजर आईं, जबकि बैकग्राउंड में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण थी. उन्होंने यह दावा भी किया कि शूटर मर गया है, जो बाद में गलत साबित हुआ क्योंकि उसे गिरफ्तार किया गया था.

यह सेल्फी तेजी से वायरल हुई और लोगों ने कड़ी आलोचना की. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि इतनी गंभीर स्थिति में इस तरह सेल्फी लेना अनुचित है. बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन उसके स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर फैल चुके हैं.

यह घटना न सिर्फ सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि संकट की घड़ी में हर इंसान की प्रतिक्रिया अलग होती है.कोई घबरा जाता है, तो कोई सामान्य बने रहने की कोशिश करता है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement