scorecardresearch
 

Video: नेपाल की सड़क पर टहलता दिखा गैंडा, UK का शख्स रह गया हैरान!

अगर किसी आम सड़क पर गैंडा चलने लगे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला. यूके के एक शख्स ने इस अनोखे पल को अपने कैमरे में कैद किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.

Advertisement
X
गैंडा आसपास मौजूद लोगों से बिल्कुल बेपरवाह दिखा (Photo:Insta/thedancooperescape)
गैंडा आसपास मौजूद लोगों से बिल्कुल बेपरवाह दिखा (Photo:Insta/thedancooperescape)

नेपाल की एक शांत सड़क पर अचानक ऐसा नज़ारा दिखा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. यूके के एक शख्स की आंखों के सामने जब एक विशाल गैंडा सड़क पर आराम से टहलता हुआ निकल गया, तो वो पल कैमरे में कैद हो गया.और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना नेपाल के सौराहा इलाके की है, जो जंगल और वन्यजीवों के करीब होने के लिए जाना जाता है. यहां अक्सर जानवरों की हलचल देखने को मिलती है, लेकिन सड़क पर इस तरह बेखौफ चलता गैंडा देखना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है.

वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर डान कोपर ने शेयर किया. क्लिप में देखा जा सकता है कि गैंडा बिना किसी डर या हड़बड़ी के सड़क पर आगे बढ़ता जा रहा है, जैसे यह उसके रोजमर्रा का रास्ता हो.

देखें वायरल वीडियो

 लोग देखते रह गए, गैंडा चलता रहा

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि गैंडा आसपास मौजूद लोगों से बिल्कुल बेपरवाह दिखा. न कोई घबराहट, न कोई आक्रामकताबस एक शांत चाल में आगे बढ़ता हुआ. वहीं, लोग दूर खड़े होकर इस अनोखे पल को कैमरे में कैद करते रहे.जैसे ही वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर इसे लाखों बार देखा गया. यूजर्स इस दृश्य को 'अविश्वसनीय', किसी ने इसे नेचर का मैजिक और रियल जंगल बुक मोमेंट जैसे कमेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं.यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच की दूरी कई जगहों पर कितनी कम हो गई है.खासकर उन इलाकों में जो जंगलों के करीब हैं, वहां ऐसे दृश्य अब कभी-कभी देखने को मिल जाते हैं. 

Advertisement

नेपाल में एक सींग वाले गैंडे को पहले से ही खास माना जाता था. लोग इसे आध्यात्मिक ताकत से जोड़ते थे, वहीं शिकार के शौकीनों के लिए यह एक रोमांचक जानवर भी था.

1960 और 70 के दशक में जब वन्यजीव पर्यटन बढ़ .इस वजह से गैंडों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ इंसानों और वन्यजीवों के बीच टकराव भी बढ़ने लगा है. ऐसे में संरक्षणवादी कोशिश कर रहे हैं कि गैंडे अपनी ही बढ़ती संख्या की वजह से किसी खतरे में न पड़ जाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement