टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों जहां भी जा रहे हैं, सुर्खियां बन जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नीरज चोपड़ा को कल सम्मानित किया गया, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंच गए. वहीं अब नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां उनके सामने डांस कर रही हैं.
जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा एक एफएम चैनल को वर्चुअल इंटरव्यू दे रहे थे. इस दौरान एफएम चैनल में मौजूद लड़कियों ने उनके सामने 'उड़े जब-जब जुल्फें तेरी....' गाने पर डांस किया. नीरज वर्चुअली डांस को देख रहे थे. बाद में जब उनसे पूछा गया कि ज्यादा छेड़ा तो नहीं? तो शर्माते हुए थैंक्यू-थैंक्यू बोलने लगे.
Ladiesssss..Yes I got the hard hitting, deep answers too but..Take the first 4 secs before the cam moves to the zoom call to guess who we are dancing for😇 ;) and then tell me I did it for all of us😄
— Mumbai Ki Rani (@mymalishka)
रणदीप हुड्डा हैं नीरज के फेवरेट एक्टर
हाल ही में नीरज चोपड़ा ने ब्रूट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर को लेकर बताया. बता दें कि नीरज के फेवरेट एक्टर कोई और नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा हैं. इन्होंने रणदीप की कई फिल्में देखी हैं. इसमें 'लाल रंग' फिल्म भी शामिल रही. फिल्म का एक डायलॉग भी नीरज को काफी पसंद आया था.
'अभी मेरा फोकस सिर्फ स्पोर्ट्स पर'
बीते दिनों गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से जब एक इंटरव्यू में शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ स्पोर्ट्स की तरफ है. फीमेल फैंस से मिल रही अटेंशन को लेकर नीरज ने कहा, मैं खुश हूं कि मुझे सबसे इतना प्यार मिल रहा है.
'फिलहाल कोई गर्लफ्रेंड नहीं है'
'क्या उन पर शादी को लेकर दबाव है?' इस सवाल के जवाब में नीरज ने कहा, 'नहीं, फिलहाल तो मेरा पूरा फोकस खेल की तरफ है. ये सब चीजें तो चलती रहेंगी. लेकिन अभी मैं सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान देना चाहता हूं.' नीरज से जब पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है तो उन्होंने कहा, फिलहाल कोई नहीं है.
लव या अरेंज मैरिज करने के सवाल पर नीरज ने कहा कि घर वाले अपनी मर्जी से शादी करना चाहे तो भी कोई दिक्कत नहीं है और अगर मुझे लव मैरिज करनी होगी तो भी कोई दिक्कत नहीं है. नीरज ने बताया कि अगर उनको कोई लड़की पसंद आई तो वह अपने घर वालों से बात करेंगे और शादी करेंगे.