scorecardresearch
 

अफगानिस्तान में कुरान को अपवित्र किए जाने की जांच पूरी

पिछले महीने अमेरिकी सैनिकों द्वारा कुरान को अपवित्र किए जाने की घटना की अमेरिका और अफगानिस्तान की संयुक्त टीम ने जांच पूरी कर ली है.

Advertisement
X

पिछले महीने अमेरिकी सैनिकों द्वारा कुरान को अपवित्र किए जाने की घटना की अमेरिका और अफगानिस्तान की संयुक्त टीम ने जांच पूरी कर ली है.

पेंटागन के प्रवक्ता नौसेना के कैप्टन जॉन किर्बी ने बताया कि जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि हालांकि संयुक्त जांच में पाया गया है कि पवित्र पुस्तक को अनुचित ढंग से निपटाया गया ।

किर्बी ने कहा कि इसमें यह भी पता लगा है कि किताबों के अन्दर कुछ लिखित नोट्स भी थे. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में कुरान की अपवित्रता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गयी है. उन्होंने बताया कि संयुक्त जांच पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की ओर से इसे सार्वजनिक करने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है.

Advertisement

किर्बी ने कहा कि महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि इस धार्मिक ग्रंथ को निपटाने के क्रम में अनुचित तरीका अपनाया गया लेकिन यह अफगानों या इस्लाम के प्रति अनादर जैसी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement