scorecardresearch
 

पूरा घर उठाकर ट्रक पर रख दिया... आखिर न्यूजीलैंड में कैसे होता है ये कमाल?

क्या पूरा का पूरा घर बिना तोड़े दूसरी जगह ले जाया जा सकता है? न्यूजीलैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में हाइड्रॉलिक जैक की मदद से पूरे घर को ट्रक पर लादकर नई जगह ले जाते हुए दिखाया गया है.

Advertisement
X
ये पूरा प्रोसेस फिल्मी सीन जैसा लगता है (Photo:Insta/@dolly_in_new_zealand)
ये पूरा प्रोसेस फिल्मी सीन जैसा लगता है (Photo:Insta/@dolly_in_new_zealand)

क्या आपने कभी किसी पूरे घर को सड़क पर चलते देखा है? न दीवार टूटी, न छत हटाई गई और न ही ईंटें अलग की गईं. पूरा का पूरा मकान ट्रक पर रखा गया और नई जगह के लिए रवाना हो गया. न्यूजीलैंड का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भारतीय यूजर्स भी हैरान हैं.

यह वीडियो न्यूजीलैंड में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर डॉली प्रजापति (@dolly_in_new_zealand) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पूरे घर को हाइड्रॉलिक जैक की मदद से जमीन से ऊपर उठाया जाता है. इसके बाद उसे एक बड़े स्पेशल ट्रेलर पर रखा जाता है और फिर सड़क के रास्ते दूसरी जगह ले जाया जाता है.

आखिर पूरा घर क्यों शिफ्ट किया जाता है?

पहली नजर में यह किसी फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड में यह बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया है. वहां बड़ी संख्या में घर लकड़ी (वुडन) के बने होते हैं और उन्हें इस तरह डिजाइन किया जाता है कि जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह ले जाया जा सके.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के इंजन में घुस गया अजगर का बच्चा, रेस्क्यू का VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

इसके पीछे कई वजहें हैं-

नया घर बनाने की तुलना में पुराने घर को दूसरी जगह ले जाना कई बार सस्ता पड़ता है.पुराने घर और निर्माण सामग्री का दोबारा इस्तेमाल होने से पर्यावरण को भी फायदा होता है.कई बार नए प्रोजेक्ट, फार्म या कर्मचारियों के रहने के लिए भी पूरे घर दूसरी जगह शिफ्ट किए जाते हैं.

देखें पूरा प्रोसेस

कैसे होता है पूरा ऑपरेशन?

इस काम की शुरुआत हाइड्रॉलिक जैक से होती है. पहले पूरे घर को सावधानी से जमीन से ऊपर उठाया जाता है. इसके बाद उसे एक मजबूत ट्रेलर पर फिक्स किया जाता है.

घर को सड़क पर ले जाते समय आगे और पीछे एस्कॉर्ट वाहन चलते हैं. कई जगह ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका जाता है. जरूरत पड़ने पर बिजली के तार अस्थायी रूप से हटाए जाते हैं और पूरे रास्ते सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है.

अगर घर का आकार ज्यादा बड़ा हो, तो उसे दो या तीन हिस्सों में बांटकर भी नई जगह पहुंचाया जाता है. वहां पहले से तैयार नींव पर उसे फिर से जोड़ दिया जाता है.

भारत में क्यों कम देखने को मिलता है ऐसा?

भारत में भी हाउस लिफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका मकसद आमतौर पर बाढ़ से बचाव के लिए मकान की नींव ऊंची करना होता है.

Advertisement

पूरे घर को ट्रक पर रखकर दूसरी जगह ले जाना यहां बेहद कम देखने को मिलता है. इसकी वजह है कि भारत में ज्यादातर मकान कंक्रीट के बने होते हैं. इसके अलावा घनी आबादी, संकरी सड़कें, ट्रैफिक और बिजली के तार जैसी चुनौतियां भी इस काम को मुश्किल बना देती हैं.

वीडियो देखकर क्या बोले लोग?

वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि भारत में तो घर क्या, सामान ही शिफ्ट करने में कई दिन लग जाते हैं.दूसरे ने कहा कि लकड़ी के घर होने की वजह से वहां यह संभव हो पाता है.एक अन्य यूजर ने लिखा कि कम आबादी और बेहतर प्लानिंग की वजह से न्यूजीलैंड में ऐसे काम आसानी से हो जाते हैं.

कई लोगों ने इसे इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर भारत में भी भविष्य में ट्रांसपोर्टेबल घरों का चलन बढ़े, तो निर्माण लागत और समय दोनों कम हो सकते हैं.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बार-बार इसे देखकर यही पूछ रहे हैं—क्या सच में पूरा घर भी ट्रक पर रखकर शिफ्ट किया जा सकता है?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement