scorecardresearch
 

...जब हाथी ने ली सेल्फी, सब हैरान

अगर आप पिछले साल काले मैकाक (बंदर की प्रजाति) की सेल्फी देखकर दंग रह गए हैं तो तैयार हो जाइए. इस बार सामने आई है एक हाथी की सेल्फी, जो आपको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगी.

Advertisement
X
Elephant Selfie
Elephant Selfie

अगर आप पिछले साल काले देखकर दंग रह गए हैं तो तैयार हो जाइए. इस बार सामने आई है एक हाथी की सेल्फी, जो आपको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगी. हाथी की इस सेल्फी को 'एल्फी' के नाम से संबोधित किया जा रहा है.

सोशल नेटवर्किंग साइट इन्स्टाग्राम पर इस हाथी की . यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के पूर्व छात्र क्रिस्टिन लेब्लैंक ने इसे पोस्ट किया है. यह एल्फी दक्षिणपूर्व थाईलैंड के कोह फांगान आइलैंड पर ली गई.

लेब्लैंक ने 'ग्लोबलन्यूज डॉट सीए' को बताया, 'मैं फोटो खींच रहा था और हाथी को केले खिला रहा था. जब केले खत्म हो गए तो हाथी ने मेरा गोप्रो कैमरा लपक लिया. कैमरा टाइम लेप्स सेटिंग पर था. इसके बाद लगातार कई सेल्फी खिंचती रही.'

लेब्लैंक ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है. काले मैकाक ने ऐसी ही एक अद्भुत सेल्फी पिछले साल इंडोनेशिया द्वीप के सुलावेसी में ली थी. इस सेल्फी पर विकीपीडिया और फोटोग्राफर के बीच विवाद भी हुआ था. दरअसल, दोनों ही इस पर अपने स्वामित्व का अधिकार जता रहे थे.

(इनपुट: IANS)

Advertisement
Advertisement