scorecardresearch
 

पाकिस्तान में फ्रेंच महिला और 5 बच्चों को 12 साल रखा कैद, पति करता था टॉर्चर

पाकिस्तान के एक शख्स ने फ्रांस की एक महिला से शादी की. फिर उसे अपने देश लाकर एक सुदूर गांव में एक गंदे से कमरे में बंद कर दिया. महिला और उसके 5 बच्चों के उसी एक कमरे में शख्स ने 12 साल तक कैद रहा और उन्हें फिजिकली और मेंटली टॉर्चर करता रहा.

Advertisement
X
12 साल तक पाकिस्तान में अपनी फ्रेंच पत्नी और बच्चों को एक शख्स ने कैद रखा (Photo - X/ @ZahidGishkori)
12 साल तक पाकिस्तान में अपनी फ्रेंच पत्नी और बच्चों को एक शख्स ने कैद रखा (Photo - X/ @ZahidGishkori)

पाकिस्तान से एक ऐसी कहानी निकलकर सामने आई, जिसने फिर से वहां महिलाओं की जिंदगी और उनके अधिकार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक पाकिस्तानी शख्स ने फ्रांसीसी महिला से ऑस्ट्रेलिया में शादी की. 10 साल विदेश में साथ रहे. इनके दो बच्चे भी हुए. फिर पूरा परिवार पाकिस्तान चला आया. इसके बाद फ्रेंच महिला के बुरे दिन शुरू हो गए. 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के सुदूर गांव में, एक छोटे से कमरे में, फ्रांस की एक महिला अपने 5 बच्चों के साथ 12 साल से कैद थी. जिस शख्स के साथ उसने शादी करके खुशहाल जिंदगी जीने के सपने देखे थे. उस पति ने ही पाकिस्तान लाकर उसकी हालत जानवरों वाली कर दी. एक दशक से भी ज्यादा समय तक एक कमरे में बंद रहने और इतने सालों तक पति से टॉर्चर होने के बाद वह उसने खुली हवा में सांस ली है. ऐसे जानते हैं इस महिला की दर्दनका कहानी.  

फ्रांस की एक 54 साल की मां और उसके पांच बच्चों को उसके पति ने बारह साल तक एक जर्जर कमरे में कैद रखा. इतने सालों बाद वह अपने बच्चों के साथ किसी तरह बाहर निकल पाई है और उसे फ्रांस भेजने की तैयारी की जा रही है. 

Advertisement

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पाकिस्तानी शख्स को अपनी ही पत्नी और बच्चों को एक ही कमरे में बारह साल तक कैद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जहां उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था.

एक दशक से किया जा रहा था टॉर्चर
एक दशक से अधिक समय से चल रहे इस टॉर्चर का खुलासा तब हुआ, जब फ्रेंच महिला और उनके साथ कैद उनके पांच बच्चों में से एक बेटा घर से चुपके से बाहर निकलने में कामयाब रहा.  उसने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने उस घर पर छापा मारा.

बीबीसी के अनुसार, पाकिस्तान में के उस घर की तलाशी के दौरान, पुलिस को फ्रांसीसी महिला सिल्वी यास्मिना और उसके पांच बच्चे  एक गंदे और तंग कमरे में दुबके हुए मिले, जो उनके लिए जेल की कोठरी से भी बदतर थी.

यास्मीना और उसके बच्चों को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सुदूर कस्बे बारा में स्थित उनके घर से निकालकर पेशावर शहर के एक शरणार्थी शिविर में ले जाया गया. 54 साल की मां ने बीबीसी उर्दू को बताया कि उसका पति बेहद हिंसक है. वह उन्हें रोज पीटता था. 

पुलिस को दिए गए बयान में उसने बताया कि मेरे पति ने हमारी स्वतंत्रता छीन ली थी. मेरे पति ने एक पति और मेरे बच्चों के पिता के रूप में हमारी देखभाल उस तरह से नहीं की जिस तरह से उन्हें करनी चाहिए थी. वह हमें पीटता है और हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करता था. 

Advertisement

टॉर्चर की वजह से शरीर पर पड़ गए हैं दाग
उसके टॉर्चर की वजह से  हमारे चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे काले निशान पड़ गए हैं. मुझे लगा कि मेरा भविष्य पहले ही बर्बाद हो चुका है, बच्चों का भविष्य भी बर्बाद हो जाएगा. पुलिस का कहना है कि यास्मिना और उसके पांच बच्चे, जिनमें से एक कथित तौर पर बहरा और गूंगा है, अपने पैतृक देश फ्रांस लौटने की योजना बना रहे हैं.

पुलिस प्रवक्ता ने घटना के बारे में कहा कि महिला के अनुसार, उसे किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं थी. उनके दो बड़े बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित रह गए थे, जबकि तीन छोटे बच्चे पाकिस्तान में पैदा हुए थे और कभी स्कूल में दाखिला नहीं लिया था.

पाकिस्तानी पुलिस ने अभी तक यास्मीना के पति का नाम नहीं बताया है. हालांकि बीबीसी के अनुसार, दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. जहां पाकिस्तानी शख्स  अवैध रूप से रह रहा था. वहीं दोनों ने 2003 में शादी की, जिसके बाद वे 2014 में पाकिस्तान में अपने घर चले गए. उस वक्त उनके दो बच्चे हुए थे.

पाकिस्तान आने के बाद यास्मीना को उसके पति ने एक कमरे में बंद कर दिया. उस कमरे से बाहर निकलने की उन्हें इजाजत नहीं थी. वहां रहते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से हर दिन टॉर्चर किया जाता था. महिला का जबरदस्ती यौन शोषण भी होता रहा. इस बीच उसके तीन और बच्चे हुए. सभी को एक कमरे में जानवरों की तरह रखा गया था. 

Advertisement

अब यास्मीना और उसके बच्चे उस हैवान की कैद से मुक्त हो गए हैं और खुली हवा में सांस ले रहे हैं. सभी को फ्रांस भेजने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल वो एक रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement