scorecardresearch
 

कार के ऊपर कार... इंटरनेट पर वायरल हो रहा डबल डेकर कार का ये जुगाड़! Video

इंटरनेट एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोगों ने डबल डेकर कार का ऐसा जुगाड़ बनाया है, जिसे देखकर एक बार कोई भी हैरान रह जाए.

Advertisement
X
डबल डेकर कार का जुगाड़ हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@@judwaa_vlog)
डबल डेकर कार का जुगाड़ हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@@judwaa_vlog)

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर कई लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में सड़क पर एक ऐसी कार दौड़ती नजर आती है, जो पहली नजर में किसी 'मिनी डबल डेकर कार' जैसी दिखती है.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @judwaa_vlog नाम के यूजर ने शेयर किया है. क्लिप में देखा जा सकता है कि एक छोटी कार के ऊपर दूसरी कार को इस तरह फिट किया गया है कि दोनों मिलकर एक डबल डेकर कार का गजब जुगाड़ बन गया है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो सड़क पर कोई डबल डेकर कार चल रही हो.

यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सड़क पर मौजूद लोग भी इस अनोखी गाड़ी को देखकर हैरान रह जाते हैं और कई लोग मुड़कर इसे देखने लगते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस अनोखे जुगाड़ पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की कल्पनाशक्ति भी खूब दौड़ रही है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा - पेट्रोल के बढ़ते दामों का यही समाधान है. वहीं दूसरे ने लिखा है - यह तो भारत की पहली मिनी डबल डेकर कार लग रही है. कुछ लोगों ने इसे देसी इंजीनियरिंग का कमाल बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसा आइडिया सिर्फ सोशल मीडिया पर ही देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

हालांकि वीडियो को देखकर यह साफ नहीं है कि यह वाहन किसी खास शो, प्रमोशनल एक्टिविटी या मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है. लेकिन इसकी डिजाइन इतनी अलग और आकर्षक है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. यही कारण है कि वीडियो तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: अचानक जंगल में क्यों नाचने लगे हिरण? पुलिस को जारी करना पड़ा अलर्ट

सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब जुगाड़ और अनोखे वाहन देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कार के ऊपर कार रखकर बनाई गई यह 'डबल डेकर कार' इंटरनेट यूजर्स को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है. यही वजह है कि लोग इसे देखकर हैरानी भी जता रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इंटरनेट पर वायरल होने के लिए कभी-कभी सिर्फ एक अनोखा आइडिया ही काफी होता है. सड़क पर दौड़ती यह 'डबल डेकर कार' फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement