scorecardresearch
 

वायरल बेबी मंकी 'पंच' को मिली ‘गर्लफ्रेंड’, अब नहीं रहा अकेला; सामने आया वीडियो

इंटरनेट पर एक बेबी मंकी की कहानी आपको याद होगी-वही छोटा बंदर, जिसे जन्म के बाद मां का प्यार नहीं मिला और जिसने एक सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना लिया था. अब उसी बेबी मंकी ‘पंच’ को लेकर एक नई और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है.

Advertisement
X
पंच को एक नई साथी मिल गई है (Photo:X/@Mofumofu0004)
पंच को एक नई साथी मिल गई है (Photo:X/@Mofumofu0004)

सोशल मीडिया पर इन दिनों पंच की नई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. कभी अकेलेपन में खिलौने से चिपककर रहने वाला यह मैकाक अब अपनी नई साथी के साथ खेलता-कूदता नजर आ रहा है.

जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाला पंच पहले भी चर्चा में आ चुका है. उस समय उसकी तस्वीरें सामने आई थीं, जब वह एक खिलौना बंदर को कसकर पकड़े हुए दिखाई देता था. उसकी यह तस्वीर दुनिया भर के लोगों के दिल को छू गई थी.

अब रिपोर्ट के मुताबिक, पंच को एक नई साथी मिल गई है, जिसका नाम मोमो-चान बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दोनों को साथ में उछलते-कूदते, एक-दूसरे का पीछा करते और बेहद करीब नजर आते देखा जा सकता है. कुछ पलों में दोनों के बीच स्नेह भी साफ झलकता है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोमो-चान मादा (फीमेल) मैकाक है. उसे उसकी 'गर्लफ्रेंड' के तौर पर बताया जा रहा है

इन वीडियो की खास बात यह है कि पंच का वही पुराना सॉफ्ट टॉय भी नजर आता है, जो कभी उसकी पहचान बन गया था. यह खिलौना उसके जीवन के उस दौर की याद दिलाता है, जब वह पूरी तरह अकेला था.

Advertisement

देखें वीडियो

 

देखें एक और वायरल वीडियो

क्या है पंच की कहानी

दरअसल, पंच की कहानी काफी भावुक रही है. जन्म के बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था. ऐसे में जू के कर्मचारियों ने उसे एक सॉफ्ट टॉय दिया, ताकि वह उससे चिपकना सीख सके. यह मैकाक बंदरों के लिए बेहद जरूरी व्यवहार होता है, जिससे उनमें सुरक्षा और आत्मविश्वास विकसित होता है.

यह भी पढ़ें: खिलौने में मां को तलाशता मासूम बंदर… पीछे की कहानी ने लोगों को रुला दिया!

जू प्रशासन के अनुसार, यह खिलौना पंच के लिए सिर्फ खेलने की चीज नहीं था, बल्कि उसके लिए एक तरह का सहारा था, जिसने उसे अपने नए माहौल में ढलने में मदद की. समय के साथ पंच ने खुद को संभालना सीख लिया और अब वह पहले से ज्यादा सहज और खुश नजर आता है.

अब जब मोमो-चान उसके साथ है, तो उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ आ गया है. दोनों की दोस्ती और साथ बिताए पल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

 पंच की यह कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि एक ऐसा सफर है जो यह दिखाता है कि हालात चाहे जैसे भी हों, समय के साथ जिंदगी में खुशियां लौट ही आती हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement