scorecardresearch
 

लीवर संक्रमण के कारण हुई राजेश खन्ना की मौत

हिंदी फिल्मों के बहुचर्चित अभिनेता रहे राजेश खन्ना के एक करीबी सहयोगी और पारिवारिक मित्र ने कहा कि लीवर संक्रमण के कारण खन्ना की मौत हुई.

Advertisement
X
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना

हिंदी फिल्मों के बहुचर्चित अभिनेता रहे राजेश खन्ना के एक करीबी सहयोगी और पारिवारिक मित्र ने कहा कि लीवर संक्रमण के कारण खन्ना की मौत हुई.

जावेरी ने कहा कि उन्हें लीवर की समस्या थी. उन्होंने भोजन करना बंद कर दिया था. अंतिम दिनों में वह जूस जैसे तरल आहार ही ले रहे थे.

खन्ना के परिवार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे उनके बंगले से पवन हंस श्मशानघाट ले जाया जाएगा, जहां साढ़े 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार खन्ना की मुंहबोली बहन देर से यहां पहुंची. इसीलिए अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement