सुर्खियों में बने रहना अगर किसी को आता है, तो वो हैं पूनम पांडे. पहले तो पूनम ने टीम इंडिया के वर्ल्डकप जीतने पर कपड़े उतारने का वादा किया था. हालांकि वो अब तक ऐसा नहीं कर पाई हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो अपने इस वादे को पूरा करने में लगी है.
पूनम ने पहले तो ट्वीटर पर अपनी अर्द्धनग्न तस्वीरें डाली थी. अब अपनी वेबसाइट पर पूनम ने 3 मिनट का नहाते हुए एक वीडियो डालकर तहलका मचा दिया है. पूनम का कहना है कि यह तो झलक मात्र है.
पूनम पांडे के जलवे का तूफान यहीं थमने वाला नहीं है. अब वे अपने चाहने वालों को अपने बेडरूम का भी दीदार करवाने वाली हैं. पूनम पांडे ने कहा कि अपने फैन्स को निजी जीवन के बारे में जानकारी देने से उन्हें कोई परहेज नहीं है.
छोटे पर्दे के पंडितों का मानना है कि पूनम पांडे इतनी कसरत बिग बॉस के घर में जाने के लिए कर रही हैं. दूसरी ओर पूनम इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज करती हैं.
पूनम का कहना है कि जब वे अपने चाहने वालों के दिल में जगह बना ही चुकी हैं, तो उन्हें बिग बॉस में जाने की जरूरत ही क्या है. पूनम ने कहा कि उनके फैंस उनकी वेबसाइट पर हॉट विडियो देख सकते हैं, वह भी 24 घंटे लाइव...