scorecardresearch
 

अब किंगफिशर एयरलाइंस को सेवा कर चुकाने का आदेश

वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कम्पनी किंगफिशर से सरकार ने 60 करोड़ रुपये अदा करने को कहा है, जो उस पर सेवा कर के रूप में बकाया है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी.

Advertisement
X

वित्तीय संकट से जूझ रही से सरकार ने 60 करोड़ रुपये अदा करने को कहा है, जो उस पर सेवा कर के रूप में बकाया है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी.

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष एस.के. गोयल के मुताबिक विमानन कम्पनी को यह राशि चुकाने के लिए कहा गया है और उसे कोई छूट नहीं दी जाएगी. गोयल ने संवाददाताओं से कहा, 'किंगफिशर पर सेवा कर के भुगतान के मामले में कोई छूट का सवाल नहीं उठता.' इससे पहले सेवा कर विभाग ने विमानन कम्पनी के 40 बैंक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि उसने समय पर विभाग को कर का भुगतान नहीं किया था.

किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष ने दो अप्रैल को विमानन कम्पनी के कर्मचारियों को लिखा था कि कम्पनी उनके बकाए वेतन का भुगतान कर देगी, क्योंकि आय कर विभाग को 44 करोड़ रुपये का भुगतान करने तथा सेवा कर के रूप में 20 करोड़ रुपये का भुगतान करने से उनके खातों पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement