scorecardresearch
 

अचानक सामने आया 450 किलो का इतना बड़ा बम, इलाके की हुई घेराबंदी

बम मिलने के बाद पुलिस, नौसेना तथा सेना को सूचित किया गया. शुरुआत में स्थानीय लोगों को लगा कि यह टॉरपीडो है लेकिन नौसेना ने इसके बम होने की पुष्टि की.

Advertisement
X
खुदाई के दौरान मिला बम
खुदाई के दौरान मिला बम

कोलकाता में मिट्टी हटाने के दौरान अचानक करीब 450 किलो का बम सामने आया. भारी-भरकम बम मिलने की वजह से इलाके की घेराबंदी कर दी गई. घटना कोलकाता के एक बंदरगाह के पास की है. बताया जाता है कि फाइटर जेट से अटैच होने वाला यह बम द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का है.

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा- 'बम मिलने के बाद पुलिस, नौसेना तथा सेना को सूचित किया गया. शुरुआत में हमने सोचा कि यह टॉरपीडो है लेकिन नौसेना ने इसके बम होने की पुष्टि की. यह 4.5 मीटर लंबा है.' वहीं नौसेना के पश्चिम बंगाल कमांडर सुप्रभो के डे ने कहा- 'बम से कोई खतरा नहीं है क्योंकि इसमें कई सुरक्षा लॉक लगे हैं.'

भाषा के मुताबिक, सुप्रभो के डे ने कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ऑर्डनेंस फैक्टरी से मदद मांगेगा जिसे गोला बारूद बनाने की विशेषज्ञता हासिल है. अगर जरुरत पड़ी तो हम मदद के लिए विजाग नौसेना अड्डे से संपर्क कर सकते हैं.’

Advertisement

आपको बता दें कि हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित नेताजी सुभाष डॉक का द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना ने बड़े पैमाने पर अपने अभियानों के लिए इस्तेमाल किया था.

Advertisement
Advertisement